become an author

ब्रेकिंग
लोकसभा चुनाव से पहले सचिन पायलट के गढ़ में भाजपा की बड़ी सेंधमारी, आज 50 से ज्यादा कांग्रेस नेता थामेंगे भाजपा का दामन मुख्तार अंसारी की मौत की होगी न्यायिक जांच, पोस्टमार्टम की होगी वीडियोग्राफी कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी, राजस्थान के 9 विधायकों के नाम भी शामिल RCA की कार्यकारिणी भंग, सहकारिता रजिस्ट्रार अर्चना सिंह ने जारी किए आदेश मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेंद्र शर्मा के निर्देशन में जेडीए की बड़ी कार्रवाई।।जोन 14 में बारह बीघा भूमि पर पॉच अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने किया उदयपुर में सभा को संबोधित।।लोकसभा प्रत्याशी मन्नालाल रावत की नामांकन सभा को संबोधित किया साथ ही प्रतापगढ़ में किया जनसंपर्क
Home » 404 – Page Not Found

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने किया उदयपुर में सभा को संबोधित।।लोकसभा प्रत्याशी मन्नालाल रावत की नामांकन सभा को संबोधित किया साथ ही प्रतापगढ़ में किया जनसंपर्क

जयपुर(सुनील शर्मा) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने आज उदयपुर में लोकसभा प्रत्याशी मन्नालाल रावत की नामांकन रैली में पहुंचकर विशाल जनसभा को संबोधित किया और अपने लोकसभा क्षेत्र चित्तौडगढ़ की प्रतापगढ़ विधानसभा में जन संपर्क कर राष्ट्रहित में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मोदी लहर के चलते विपक्ष के बड़े नेताओं ने पहले ही अपने हाथ खड़े कर दिए,जिन्हें टिकट मिला उन्होंने भी हाथ जोड़कर टिकट छोड़ा।ऐसा इस लिए हो रहा है क्योकि देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर भरोसा है,यह अटूट विश्वास इसलिए हुआ क्योकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले दस सालों में शासक की तरह नहीं सेवक की तरह काम किया,देश को परिवार मानकर मां भारती का गौरव बढ़ाने के लिए अपना क्षण क्षण लगा दिया और जो कहा वो किया।पहले परिवारवाद था अब लोकतंत्र है,पहले निराशा थी अब आशा है,पहले तुष्टिकरण था अब संतुष्टिकरण है,पहले जहां राजपथ था अब कर्तव्य पथ है।विधानसभा चुनाव में भी मोदी गारंटी चली तो लोकसभा चुनाव में भी जनता प्रदेश की सभी सीटों पर कमल खिलाने को आतुर है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि पहले की सरकारों के पचास साल पर भाजपा की मोदी सरकार के दस साल भारी है।

इन दस सालों में दुनिया ने भारत की ताकत और तिरंगे की शान को बढ़ते देखा।पहले हम दुनिया का अनुसरण करते थे आज दुनिया भारत का अनुसरण करती है, रूस यूक्रेन यु़द्ध के दौरान भारतीय विद्यार्थियों को निकालने के लिए जब साढे चार घंटे युद्ध विराम हुआ तब दुनिया ने तिरंगे की ताकत देखी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब दुनिया के किसी देश में जाते है तो वहां जब भारत माता की जय और वंदे मातरम का जयघोष होता है तब हर भारतीय का सीना गर्व से चौडा हो जाता है। आज का नया भारत घर में घुसकर मारता भी है तो अपने सैनिकों को सुरक्षित भी लाने की क्षमता रखता है। भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बन गया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2027 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। भारत अपनी आजादी के 100 वें वर्ष में दुनिया का सिरमौर बने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार कठोर परिश्रम कर रहें है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि 19 और 26 अप्रैल का दिन सिर्फ सांसद चुनने और भाजपा को जिताने का ही नही देश के नवनिर्माण का दिन है, जहां विकसित भारत की नींव रखी जाऐगी,पिछले दस सालों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसकी आधारशीला रखी है।अब दुनिया भी कह रही है कि आज सबसे तेज गति से बढ़ने वाला कोई देश है तो वह भारत है।इस दौरान कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा,बाबूलाल खराड़ी,राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया,क्लस्टर इंचार्ज प्रभुलाल सैनी,जिला अध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली एवं चंद्रगुप्त सिंह चौहान,लोकसभा संयोजक प्रमोद सामर सहित जनप्रतिनिधि,पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन की उपस्थिति रही।जन संपर्क के दौरान अनेक स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन ने सीपी जोशी का जोरदार स्वागत किया।

0
0

RELATED LATEST NEWS

  • 7k Network
  • Poola Jada
  • infoverse academy

Top Headlines

लोकसभा चुनाव से पहले सचिन पायलट के गढ़ में भाजपा की बड़ी सेंधमारी, आज 50 से ज्यादा कांग्रेस नेता थामेंगे भाजपा का दामन

टोंक: भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले सचिन पायलट के गढ़ टोंक में बड़ी सेंधमारी की है. आज 50 से