Home » राजस्थान » जल संरक्षण जन अभियान से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर:जोराराम कुमावत

जल संरक्षण जन अभियान से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर:जोराराम कुमावत

जयपुर/बाड़मेर(सुनील शर्मा) वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान से प्रदेश की तस्वीर बदलेगी।इसके जरिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण की परंपरा का पुर्नजीवित करने की अभिनव पहल की है।इस अभियान में आमजन की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाए।पशुपालन, गोपालन,डेयरी,देवस्थान विभाग के केबिनेट मंत्री एवं बाड़मेर जिले के प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने जालीपा ग्राम पंचायत में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत अमृत सरोवर पूजन, श्रमदान एवं पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दूर दृष्टि का परिणाम है।इसका उद्देश्य जल स्रोतों की स्वच्छता,संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है। इस अभियान को केवल एक सरकारी गतिविधि नहीं मानकर,एक जनांदोलन के रूप में देखा जाना चाहिए।इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। स्वच्छ एवं संरक्षित जल स्रोत ही भावी पीढ़ियों की जल सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।साथ ही कुमावत ने कहा कि तालाबों,नदियों,जल,पृथ्वी,पीपल,तुलसी समेत विभिन्न पेड़ों का पूजन हमारी पुरातन परंपरा रही है।इसी परंपरा को जीवित रखने के लिए वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत 5 जून से पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जन भागीदारी के साथ विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।अमृत सरोवरों के पूजन, श्रमदान के साथ पौधारोपण किया जा रहा है।साथ ही कुमावत ने कहा कि जल के बिना जीवन संभव नहीं है।

प्रभारी मंत्री कुमावत ने जल संरक्षण के लिए पारंपरिक पद्धतियों के जीर्णोंद्धार और जल संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाने का आहवान करते हुए कहा कि इस अभियान से आमजन को जोड़ने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं।इस अभियान के तहत कराने जाने वाले कार्यों के परिणाम धरातल पर नजर आने चाहिए।कुमावत ने जल संरक्षण को मौजूदा समय की जरूरत बताते हुए कहा कि जल ही जीवन है और हमें अपनी भावी पीढ़ियों के लिए इस अनमोल संसाधन को बचाना होगा।वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।साथ ही कुमावत ने राज्य सरकार की ओर से जल संरक्षण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान बाड़मेर विधायक डा. प्रियंका चौधरी,भाजपा जिलाध्यक्ष अनंतराम विश्नोई,दीपक कड़वासरा, देवीलाल कुमावत,जिला कलक्टर टीना डाबी,मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार,अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्रसिंह चांदावत,भू संरक्षण एवं जलग्रहण विभाग के अधीक्षण अभियंता फरसाराम गौड़,वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के संयोजक वीरसिंह भाटी
उपस्थित रहे।

इस दौरान उपस्थित जन समुदाय को जल एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन ओम जोशी ने किया।कार्यक्रम की शुरूआत में पंडित सुनील दवे ने प्रभारी मंत्री जोराराम की उपस्थिति में अमृत सरोवर पूजन को संपादित करवाया।

महिलाओं ने दिखाया उत्साह

जालीपा अमृत सरोवर तालाब पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान बड़ी तादाद में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही।उन्होंने जल संरक्षण एवं पौधारोपण गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का भरोसा दिलाया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines