Home » राजस्थान » जालोर में खाना बनाते सिलेंडर धधका, गीले बिस्तर डाले:पुलिस-फायर ब्रिगेड को दी सूचना; 2 घंटे में आग पर पाया काबू

जालोर में खाना बनाते सिलेंडर धधका, गीले बिस्तर डाले:पुलिस-फायर ब्रिगेड को दी सूचना; 2 घंटे में आग पर पाया काबू

जालोर के भाद्राजून में सोमवार शाम 6.30 बजे खाना बना रही महिला के साथ बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सिलेंडर ने आग पकड़ ली। महिला चिल्लाती हुई रसोई से बाहर भागकर आ गई। लोगों ने जलता सिलेंडर खुले में डाल दिया और उसे पर बिस्तर गीला करके डाल दिया। इसके बाद भी आग की लपटें निकलती रही। लोगों ने पुलिस-फायर बिग्रेड को सूचना दी। 2 घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।

लगातार धधकता रहा सिलेंडर..

जलते सिलेंडर पर लोगों ने गीला बिस्तर डाल दिया। इसके बाद भी दो घंटे तक आग जलती रही।
जलते सिलेंडर पर लोगों ने गीला बिस्तर डाल दिया। इसके बाद भी दो घंटे तक आग जलती रही।

घरेलू सामान, बिजली बोर्ड जला

जानकारी के अनुसार भाद्राजून थाना इलाके के गांव मूलेवा में यह घटना दूदाराम मेघवाल के घर में हुई।

एक ग्रामीण कैलाश माली ने बताया- सोमवार शाम 6.30 बजे दूदाराम मेघवाल की पत्नी पंकू देवी गैस चूल्हे पर खाना पका रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर में अचानक लीकेज होने से आग लग गई। आग इतनी तेजी से भड़की कि लपटें मकान की कच्ची छत से ऊपर निकलने लगीं।

पंकू देवी चीखते हुए घर से निकले। शोर सुन लोग जुट गए। इस दौरान गांव के ही सुरेश मेघवाल ने हिम्मत दिखाई। उसने लोहे के सरिए से जलता सिलेंडर घर के बाहर खींच लिया और खुली जगह में ले आया। इसके बाद उस पर गीले बिस्तर और मिट्‌टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया।

आग नहीं बुझी तो गांव वालों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी।

गांव वालों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। 2 घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।
गांव वालों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। 2 घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

भाद्राजून थानाधिकारी महेंद्र सिंह खींची जाब्ता लेकर गांव पहुंचे। शिव भारत गैस (आहोर) कंपनी के राजेश सिहाग भी पहुंचे और गांव वालों की मदद से रात 8.30 बजे तक आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग से दूदाराम के घर में काफी नुकसान हुआ। बिजली बोर्ड और घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines