Home » राजस्थान » मां वैष्णो देवी मंदिर में पाटोत्सव का हुआ आयोजन:श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा, 4 जुलाई तक चलेंगे कई धार्मिक कार्यक्रम

मां वैष्णो देवी मंदिर में पाटोत्सव का हुआ आयोजन:श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा, 4 जुलाई तक चलेंगे कई धार्मिक कार्यक्रम

हाड़ोता स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर में पाटोत्सव की शुरुआत बुधवार को कलश यात्रा के साथ हुई। सैकड़ों श्रद्धालु, विशेष रूप से महिलाएं, सिर पर कलश लेकर यात्रा में शामिल हुईं। कलश यात्रा दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई। यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की। जय माता दी के जयकारों और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

मां वैष्णो देवी मंदिर में पाटोत्सव की शुरुआत बुधवार को कलश यात्रा के साथ हुई
मां वैष्णो देवी मंदिर में पाटोत्सव की शुरुआत बुधवार को कलश यात्रा के साथ हुई

मंदिर महंत सीताराम दास महाराज ने बताया कि 26 जून से 4 जुलाई तक विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। इस दौरान प्रतिदिन हवन, पूजा-पाठ, कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु मां की झांकी के दर्शन कर सकेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव कराना है। साथ ही भक्ति की भावना को मजबूत बनाना है। गांववासियों में इस आयोजन को लेकर उत्साह है। सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

यह आयोजन धार्मिक गतिविधियों के साथ सामाजिक एकता का प्रतीक बन रहा है। स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी से कार्यक्रम की महत्ता बढ़ गई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines