Home » राष्ट्रीय » स्मार्ट-सिटी में भ्रष्टाचार के विरोध में यूथ कांग्रेस का हंगामा:बैरिकेड्स पर चढ़कर जताया विरोध, कलेक्ट्रेट के बाहर दिया धरना; लिखित आश्वासन की मांग

स्मार्ट-सिटी में भ्रष्टाचार के विरोध में यूथ कांग्रेस का हंगामा:बैरिकेड्स पर चढ़कर जताया विरोध, कलेक्ट्रेट के बाहर दिया धरना; लिखित आश्वासन की मांग

अजमेर में स्मार्ट सिटी कार्यों में हुए कथित भ्रष्टाचार को लेकर यूथ कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। कार्यकर्ता जिला कलेक्टर को बाहर बुलाने और लिखित में मांगों का आश्वासन देने की मांग कर रहे हैं।

सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ता डाक बंगले से ढोल-बाजे के साथ रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन में किशनगढ़ से कांग्रेस विधायक विकास चौधरी सहित अन्य नेता भी शामिल हुए।

पुलिस ने कलेक्ट्रेट के बाहर बैरिकेड्स लगाकर कार्यकर्ताओं को रोका। इस पर कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स पर चढ़कर विरोध किया और रास्ता जाम कर दिया। कार्यकर्ता अभी भी कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठे हैं।

अब देखिए, प्रदर्शन से जुड़ी PHOTOS….

बैरिकेड्स पर चढ़कर कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और कलेक्ट्रेट के बाहर एक तरफ रास्ते को जाम किया।
बैरिकेड्स पर चढ़कर कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और कलेक्ट्रेट के बाहर एक तरफ रास्ते को जाम किया।
कार्यकर्ता ढोल बाजे के साथ रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पर पहुंचे और घेराव किया।
कार्यकर्ता ढोल बाजे के साथ रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पर पहुंचे और घेराव किया।

आनासागर की सफाई तक नहीं हो रही किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने कहा कि यूथ कांग्रेस की ओर से यह प्रदर्शन PWD, निगम और जिला प्रशासन के खिलाफ किया गया है। स्मार्ट सिटी के नाम पर लूट मचा रखी है।

20 साल के बाद भी अजमेर को अभिज्ञा रखा गया है। आनासागर की सफाई तक नहीं हो रही है। सड़कों की हालत खराब हो रखी है। अजमेर में हुए भ्रष्टाचार को लेकर जिला कलेक्टर के जरिए सरकार तक पहुंचाया जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जयपुर में 1.50 करोड़ से भरी अलमारी लूटने वाला गिरफ्तार:यूट्यूब पर क्राइम सीरियल देखकर सवा साल से पुलिस को चकमा दे रहा था, तीन राज्यों में रहा

जयपुर पुलिस ने 1.50 करोड़ रुपए की चोरी के मास्टर माइंड को गुरुवार रात अरेस्ट कर लिया है। जो पिछले