Home » राजस्थान » दूल्हे के हाथ कांपे, दुल्हन ने शादी तोड़ी:वर पक्ष वालों ने किया हंगामा; नहीं मानी लड़की, बिना दुल्हन के लौटी बारात

दूल्हे के हाथ कांपे, दुल्हन ने शादी तोड़ी:वर पक्ष वालों ने किया हंगामा; नहीं मानी लड़की, बिना दुल्हन के लौटी बारात

धौलपुर में विदाई से ठीक पहले दुल्हन ने ससुराल जाने से मना कर दिया। मंडप में दूल्हे के हाथ कांपे तो दुल्हन ने शादी तोड़ दी। इसके बाद मौके पर हंगामा खड़ा हो गया।

मामला बढ़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाया, लेकिन सहमति नहीं बनी। इसके बाद बारात को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है।

विदाई से पहले दुल्हन ने ससुराल जाने से मना कर दिया।
विदाई से पहले दुल्हन ने ससुराल जाने से मना कर दिया।

कोतवाली थाना पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल गिरीश कुमार ने बताया- करौली जिले के कल्याणी गांव के रहने वाले प्रदीप (33) पुत्र रामजीलाल की बारात गुरुवार रात को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आई थी। बारात के घर पहुंचने के बाद रात भर शादी की रस्में चलती रही। शुक्रवार सुबह सभी लोग विदाई की तैयारियों में लगे थे। इसी दौरान दुल्हन दीपिका (28) पुत्री गिरीश कुमार ने शादी तोड़ने का ऐलान कर दिया।

हेड कॉन्स्टेबल गिरीश कुमार ने बताया- दुल्हन के शादी तोड़ने के बाद मौके पर हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाया, लेकिन सहमति नहीं बनी। इसके बाद बारात बिना दुल्हन को लिए लौट गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।

शादी की सभी रस्में पूरी, दूल्हा नहीं भर पाया मांग दुल्हन दीपिका ने बताया- शादी की सभी रस्में पूरी हो गई थी। जैसे ही मांग भरने का समय आया। वैसे ही दूल्हे के हाथ कांपने लगे और वह मांग नहीं भर पाया। इस पर मैंने काफी सोच विचार किया और विदाई के समय दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया।

शादी से पहले दूल्हा तीन बार दुल्हन को देखने के लिए आया था।
शादी से पहले दूल्हा तीन बार दुल्हन को देखने के लिए आया था।

तीन बार मिलने के बाद पक्का हुआ रिश्ता दुल्हन के लगाए आरोपों पर दूल्हे प्रदीप ने कहा- दुल्हन उस पर गलत आरोप लगा रही है। शादी से पहले हम दोनों 3 बार मिले थे। उसके बाद शादी तय हुई थी।

प्रदीप ने बताया- सुबह के समय सर्दी लग रही थी। इसकी वजह से मैं कांप रहा था, जिसे दुल्हन ने बीमारी का नाम दिया है। दुल्हन पक्ष ने बिना वजह के दुल्हन की विदाई नहीं की।

दूल्हे प्रदीप ने दुल्हन पक्ष के आरोपों को नकार दिया और धोखा देने का आरोप लगाया।
दूल्हे प्रदीप ने दुल्हन पक्ष के आरोपों को नकार दिया और धोखा देने का आरोप लगाया।

बड़ी बहन की जेठानी ने कराया था रिश्ता दुल्हन दीपिका ने बताया- उसकी बड़ी बहन नेहा की जेठानी सोनम ने एक महीने पहले उनका रिश्ता कराया था। उनको दूल्हे के बीमार होने की कोई भी जानकारी नहीं दी गई थी। शादी की रस्मों के दौरान दूल्हे को कांपते देखा तो दूल्हे की बीमारी का पता चला।

बेटी की खुशियों की खातिर नहीं की विदाई- पिता दुल्हन के पिता गिरीश कुमार ने बताया- शादी के बाद दुल्हन ने दूल्हे के बीमार होने की जानकारी दी थी। बेटी की खुशियों को लेकर मैंने भी बेटी को दूल्हे के साथ भेजने से मना कर दिया।

संविदा शिक्षक के पद पर तैनात है दूल्हा दूल्हा प्रदीप करौली के सीनियर सेकेंडरी स्कूल ससेड़ी में संविदा शिक्षक के पद पर तैनात हैं। वहीं दुल्हन दीपिका बीए-बीएड है। जिसने हाल ही में रीट का पेपर दिया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पटरियों पर सोते हुए बनाई खतरनाक रील:ऊपर से निकली ट्रेन; सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, पकड़ा गया तो मांगी माफी

एक 21 साल के युवक ने रेल की पटरियों पर सोते हुए रील बनाई। इसके बाद इसका पूरा वीडियो इंस्टाग्राम