जयपुर | राजस्थान की पानी देवी ने बेंगलुरु में सम्पन्न मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 90 प्लस आयु वर्ग में डिस्कस थ्रो, शॉटपुट और 100 मीटर दौड़ में 3 गोल्ड जीते। 45वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक प्रतियोगिता 4 से 9 मार्च तक बेंगलुरु के साई और श्रीकांतिरावा स्टेडियम में आयोजित की गई थी। इसमें राजस्थान से 35 वर्ष से लेकर 100 वर्ष आयु वर्ग तक के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेते हुए 8 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक जीते।
ये रहे पदक विजेता खिलाड़ी : पानी देवी (90 प्लस) : शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, 100 मी दौड़-स्वर्ण पदक। अनिल कुमार (35 प्लस) : 5000 मी. वॉक स्वर्ण, 5000 मी. दौड़ स्वर्ण, 10000 मी. स्वर्ण पदक। माया सैनी (45 प्लस) : डिस्कस थ्रो स्वर्ण, शॉटपुट रजत, जैवलिन थ्रो कांस्य। अनूप यादव (45 प्लस) : 10000 मी. स्वर्ण पदक, 3000 मी. स्टीपलचेज कांस्य। सलीम बेग (75 प्लस) : लम्बी कूद रजत। रिजा बंशीवाल (55 प्लस) : 5000 मी. वॉक रजत। दिलवर सिंह (50 प्लस) : पोल वॉल्ट रजत। जगजीत कौर (60 प्लस) : 100 मी. दौड़ कांस्य। महेन्द्र स्वामी (50 प्लस) : 3000 मी. स्टीपलचेज कांस्य पदक।
