कोटपूतली की सरूण्ड थाना पुलिस सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो पोस्ट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नारेहड़ा निवासी अफजल खान (21) के रूप में हुई है।
एसएचओ बाबूलाल मीणा के अनुसार, प्रदेश में अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में हथियारों की खरीद-फरोख्त और सोशल मीडिया पर हथियार दिखाकर लोगों में डर फैलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अफजल खान को गिरफ्तार किया। अफजल सरूण्ड थाने की टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल है। पुलिस आरोपी से हथियार बरामद करने के लिए प्रयास कर रही है।

Author: Kashish Bohra
Post Views: 37