Home » राजस्थान » जयपुर में एग्जाम देते विधायक-छात्रनेता को पुलिस ने पकड़ा:पुलिस बोली- निर्मल चौधरी के साथ MLA अभिमन्यु पूनिया जबरदस्ती गाड़ी में घुसे

जयपुर में एग्जाम देते विधायक-छात्रनेता को पुलिस ने पकड़ा:पुलिस बोली- निर्मल चौधरी के साथ MLA अभिमन्यु पूनिया जबरदस्ती गाड़ी में घुसे

राजस्थान यूनिवर्सिटी से छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष निर्मल चौधरी और संगरिया (हनुमानगढ़) के विधायक अभिमन्यु पूनिया को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों शनिवार सुबह यूनिवर्सिटी में दर्शन शास्त्र का परीक्षा देने आए थे। तभी पुलिस ने पकड़ लिया। कैंपस में सुबह से ही सिविल ड्रेस में पुलिस ने डेरा डाल रखा था।

दोनों नेताओं को हिरासत में लेते देख कुछ छात्र कैंपस में हंगामा करने लगे। हालांकि पुलिस की गाड़ी जाने के बाद मामला शांत हो गया।

उधर, डीसीपी ईस्ट ने कहा कि अभिमन्यु पूनिया को पुलिस ने हिरासत में नहीं लिया है। वो निर्मल चौधरी के साथ खुद ही गाड़ी में जबरन घुस गए।

निर्मल चौधरी के खिलाफ साल 2022 में राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज था। इसी मामले में शनिवार को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
निर्मल चौधरी के खिलाफ साल 2022 में राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज था। इसी मामले में शनिवार को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

पूनिया अपने आवास पर गए डीसीपी ईस्ट तेजस्विनी गौतम ने बताया- निर्मल चौधरी के खिलाफ साल 2022 में राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज था। इसमें अपराध प्रमाणित पाए जाने पर उनके खिलाफ पुलिस को एक्शन लेना था। आज पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया है। कुछ देर में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विधायक अभिमन्यु पूनिया को पुलिस लेकर नहीं आई है। वह खुद निर्मल को बचाने के कारण गाड़ी में बैठ गए थे। गांधी नगर थाने से विधायक अपने आवास पर चले गए थे।

MLA अभिमन्यु पूनिया ने भास्कर से बातचीत में कहा- राजस्थान यूनिवर्सिटी के एग्जाम हॉल से छात्र नेता निर्मल चौधरी और मुझे पुलिस वालों ने ऐसे पकड़ा जैसे हम अपराधी हों। मुझे छोड़ दिया, निर्मल अभी भी पुलिस हिरासत में हैं। सिविल वर्दी में आए पुलिस वालों का बर्ताव गुंडागर्दी वाला था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

पटरियों पर सोते हुए बनाई खतरनाक रील:ऊपर से निकली ट्रेन; सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, पकड़ा गया तो मांगी माफी

एक 21 साल के युवक ने रेल की पटरियों पर सोते हुए रील बनाई। इसके बाद इसका पूरा वीडियो इंस्टाग्राम