Home » राजस्थान » राष्ट्रीय महमंत्री व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम कांग्रेस सरकार

राष्ट्रीय महमंत्री व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम कांग्रेस सरकार

चाकसू शहर में परिवर्तन यात्रा के बाद भाजपा नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह,पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी, राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा, टोंक सवाई माधोपुर से सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने कांग्रेस सरकार पर बेरोजगारी,कानून व्यवस्था और महिला अत्याचार को लेकर सवाल उठाए।प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर सभी समाज के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।जो लोगों में कांग्रेस के प्रति अविश्वास जताता है।आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को राज्य में ऐतिहासिक बहुमत मिलेगा,कहा कि राज्य सरकार की क़ानून व्यवस्था बदतर हैं,जनता कांग्रेस कुशासन से त्रस्त है,गहलोत सरकार के राज में राजस्थान महिला अपराध एवम भ्रस्टाचार में नम्बर 1 बन गया है,ऐसे में कांग्रेस के जंगलराज को लेकर प्रदेश की जनता में गुस्सा हैं। साथ ही कांग्रेस गहलोत सरकार पर 5 साल की नाकामियों का आरोप लगाते हुए जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा, कहा कि युवाओ के भविष्य में हतोड़ा चलाने का काम सरकार कर रही है। आज महिलाएं असुरक्षित है बलात्कार और हत्या की घटनाएं रोजाना बढ़ रही है।

कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा यह सरकार घोटाले की और भ्रष्टाचार की सरकार है,इस सरकार के नुमाइंदी ही भ्रष्टाचार में लिप्त हैं उन्होंने कहा कि इस सरकार के मंत्री ही 3500 करोड़ के घोटाले में लिप्त हैं यह घोटाले उनकी शरण में हो रहे हैं, सांसद ने राज्य की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की सरकार अपराधियों को बचाने में लिप्त है, सरकार के विधायक ही जब सुरक्षित नहीं है,तो बाकी आमजन का तो क्या हाल होगा, यह प्रदेश की जनता देख रही है और इस सरकार को सहन कर रही है।उन्होंने कहा की राजस्थान के इतिहास में अब तक की सबसे भ्रष्ट और सबसे निकम्मी सरकार गहलोत सरकार है।इस सरकार में किसानों पर महिलाओं पर युवाओं के साथ में सिर्फ अत्याचार हो रहा है और राहत के नाम पर सरकार फूड पैकेट बटवा कर वाहवाही लूट रही है पर उन फूड पैकेट की हकीकत आमजन को पता है फूड पैकेट में मिर्ची के स्थान पर ईंट का चूरा दिया जा रहा है और कोरी वाहवाही लूटने का कार्यक्रम हो रहा है।इस सरकार में संत समाज भी सुरक्षित नहीं है।उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा को मिल रहा जन समर्थन इस बात का परिचय है कि राजस्थान की जनता ने इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया और राजस्थान में इस बार डबल इंजन की सरकार होंगी।भाजपा नेता अरुण चतुर्वेदी ने अलग-अलग मुद्दों पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि परिवर्तन यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलकर भाजपा को समर्थन देते नजर आ रहे हैं।

चाकसू में परिवर्तन यात्रा की प्रेस वार्ता के दौरान टोंक सवाईमाधोपुर से सांसद सुखवीर सिंह जौनपुरिया,देहात दक्षिण जिला अध्यक्ष राजेश गुर्जर,संभाग प्रभारी सत्यनारायण चौधरी,पूर्व संसदीय लक्ष्मीनारायण बैरवा सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines