Poola Jada
Home » राजस्थान » बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बोले- कांग्रेस को फिर हिंदू याद आने लगे:गहलोत के बयान पर कहा- उन्होंने मंदिरों पर टैक्स लगाया, मस्जिद-मदरसों को बढ़ाने का काम किया

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बोले- कांग्रेस को फिर हिंदू याद आने लगे:गहलोत के बयान पर कहा- उन्होंने मंदिरों पर टैक्स लगाया, मस्जिद-मदरसों को बढ़ाने का काम किया

बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा- दिल्ली चुनावों में करारी हार के बाद अब कांग्रेस नेताओं को एक बार ​फिर हिंदू याद आने लगे हैं। दिल्ली चुनावों में तुष्टीकरण के चलते धर्म विशेष को खुश करने के लिए इतने दिन किसी भी कांग्रेस के नेता के मुंह से बांग्लादेश हिंसा पर एक शब्द नहीं निकला।

उन्होंने कहा- कांग्रेस ने हमेशा मस्जिद और मदरसों को आगे बढ़ाने का काम किया है। इन्होंने मंदिरों को किसी भी प्रकार का सहयोग करने का काम नहीं किया। उल्टा मंदिरों पर टैक्स लगाया है। मंदिरों को जो आय होती थी, उसे भी सरकारी खजाने में जमा करने का काम किया है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा- बहुसंख्यकों के साथ जो भेदभाव होता रहा है, वो ठीक नहीं है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा- बहुसंख्यकों के साथ जो भेदभाव होता रहा है, वो ठीक नहीं है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- हम सभी धर्मों का सम्मान-आदर करते हैं, सबकी भावनाओं का सम्मान करते हैं। अल्पसंख्यकों की भावनाओं का भी हम सम्मान करते हैं। मैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने पुजारियों का मानदेय बढ़ाने का काम किया।

मदन राठौड़ ने कहा-

QuoteImage

जब मंदिर में कोई भी व्यक्ति जाता है तो उसमें आस्था का संचार होता है। उसके मन में भाव जागृत होता है कि मुझे दुनिया में कोई नहीं देख रहा है। ईश्वर मुझे देख रहा है। अगर मैं अपराध करूंगा तो मुझे ईश्वर माफ नहीं करेगा। इस भावना से अपराधों में भी कमी आती है। यह बहुत बड़ी बात है। दूसरा मंदिर जाने से व्यक्ति में आत्मविश्वास बढ़ता है और आत्मबल में वृद्धि होती है।

QuoteImage

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का केजरीवाल पर बड़ा आरोप मदन राठौड़ ने कहा- असत्य ज्यादा दिन नहीं चल सकता है। अन्ना हजारे के आंदोलन से केजरीवाल पैदा हुए थे। उन्होंने अन्ना हजारे को साइड लाइन करके लोगों की भावनाओं को कब्जे में ले लिया। देश को यह दिखाने की कोशिश की कि हम सच्चा प्रशासन देंगे। वो खुद भ्रष्टाचार में डूब गए।

QuoteImage

चुनाव में केजरीवाल चारों खाने चित्त हो गए। मैं सोचता हूं कि अब आम आदमी पार्टी का कोई भविष्य नहीं है। केजरीवाल अब राजनीति से आउट है। हमारे देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर विश्वास किया है। जनता यह मान गई है कि मोदी ही स्वच्छ प्रशासन दे सकते हैं। दिल्ली का विकास कर सकते हैं।

QuoteImage

अब जानते हैं गहलोत ने बांग्लादेश हिंसा पर क्या ट्वीट किया था पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज बांग्लादेश हिंसा पर ट्वीट करते हुए लिखा- बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद से हुई हिंसा में 23 हिंदुओं की हत्या हो चुकी है, 152 मंदिरों में तोड़फोड़ की जा चुकी है।

QuoteImage

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसी परिस्थिति के बावजूद भारत सरकार ने वैश्विक प्लेटफॉर्म पर अभी तक कोई भी बयान देना या बांग्लादेश पर दबाव डालना उचित नहीं समझा है।

QuoteImage

भारत सरकार को बांग्लादेश में हिंदुओं और तमाम अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों पर लगाम लगाने के लिए कूटनीतिक कदम उठाने चाहिए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines