Home » राजस्थान » राजस्थान प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी सत्तार खां और शिक्षा परिषद के उपनिदेशक मानाराम जाखड ने भाजपा का थामा दामन

राजस्थान प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी सत्तार खां और शिक्षा परिषद के उपनिदेशक मानाराम जाखड ने भाजपा का थामा दामन

*जयपुर(सुनील शर्मा) राज्य में विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा का कुनबा लगातार बढ रहा है।कांग्रेस सरकार की नीतियों और झूठे वादों से परेशान होकर विभिन्न दलों के नेताओं के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी भाजपा का दामन थाम रहे है।इस कड़ी में आज राजस्थान प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी सत्तार खां एवं उपनिदेशक राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद मानाराम जाखड़ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने दोनों सदस्यों को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता दिलवाई।इस दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार से सभी का विश्वास समाप्त हो गया है। कांग्रेस नेताओं के साथ सरकारी प्रशासनिक अधिकारी भी भाजपा में विश्वास जता रहे है।सत्तार खां ने नागौर जिले में तथा मानाराम जाखड़ ने सीकर जिले में सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा व भाजपा अनुशासन समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत उपस्थित रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines