राजसमंद की विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने जमकर डांस किया। यहां हुए एक फागोत्सव कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ नृत्य किया और फागोत्सव का आनंद लिया।
दरअसल राजसमंद में गुरुवार को भाजपा की ओर से होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राजसमंद विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। यहां 100 फीट रोड के पास स्थित वाटिका में ये होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने भी महिलाओं के साथ जमकर नृत्य किया और फागोत्सव का आनन्द लिया।कार्यकर्ताओं में नजर आया उत्साह
समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया। इस फागोत्सव में उदयपुर की बाल गायिका त्रिशा सुथार और महेश पालीवाल एवं ग्रुप ने फाल्गुन के एक से बढ़कर एक गीत गाए। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने बताया कि गुरूवार को राजसमंद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा परिवार के साथ होली मिलन समारोह मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।फागोत्सव का आनन्द लेने उमड़े कार्यकर्ता
कार्यक्रम के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष मान सिंह बारहठ, संगीता चौहान, नगर मंडल अध्यक्ष सुभाष पालीवाल, उपाध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल, महामंत्री हिम्मत मेहता, लक्ष्मण भोई, कोषाध्यक्ष रजनी कांत साहू, राखी पालीवाल, मोहन कुमावत, पूर्व सभापति दिनेश पालीवाल, मुकेश जोशी, उदय लाल अहिर, चन्द्र शेखर बागोरा, सम्पत नाथ चौहान सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
