Home » अंतर्राष्ट्रीय » जयपुर में ज्वेलर को धोखा देकर चुराई चेन:कस्टमर बनकर आया था बदमाश, पेमेंट का दिखाया फर्जी स्क्रीन शॉट

जयपुर में ज्वेलर को धोखा देकर चुराई चेन:कस्टमर बनकर आया था बदमाश, पेमेंट का दिखाया फर्जी स्क्रीन शॉट

जयपुर में ज्वेलर को धोखा देकर सोने की चेन ठगने का मामला सामने आया है। खरीदारी के बहाने कस्टमर बनकर बदमाश खरीदारी करने शोरुम पर आया था। ज्वेलर को पेमेंट का फर्जी स्क्रीन शॉट दिखाकर सोने की चेन ठग ले गया। वैशाली नगर थाने में पीड़ित ज्वेलर ने FIR दर्ज करवाई है।

ASI माल सिंह ने बताया- वैशाली नगर निवासी सुनील खंडेलवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वैशाली नगर के ई-ब्लॉक में उनका ज्वेलरी का शोरुम है। गुरुवार दोपहर को शोरुम पर एक युवक कस्टमर बनकर आया। ज्वेलर को सोने की चेन दिखाने को कहा। कुछ देर बाद सोने की एक चेन पसंद कर ली। सोने की चेन का पेमेंट ऑनलाइन ऐप से करने के लिए कहा। ऑनलाइन पेमेंट करने की कहकर मोबाइल में कुछ करने लगा।

फर्जी स्क्रीन शॉट दिखाकर पेमेंट करना बताया

उसके बाद पेटीएम के जरिए पेमेंट करने का अपने मोबाइल पर दिखाया। पेमेंट करना बताकर धोखे से सोने की चेन लेकर फरार हो गया। बैंक से अकाउंट की जानकारी करने पर धोखे का पता चला। फर्जी स्क्रीन शॉट दिखाकर पेमेंट करना बताकर धोखे से सोने की चेन ठग ले गया। धोखे का एहसास होने पर पीड़ित ज्वेलर ने वैशाली नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

Sant Premanand ji Maharaj: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पोस्ट से साधु-संतों में आक्रोश

वृंदावन के मशहूर संत प्रेमानंद महाराज को जान से मारने की धमकी मिली है। मध्य प्रदेश के सतना निवासी एक