जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में जयपुर का युवक भी मारा गया। आज (बुधवार) रात तक उसका शव जयपुर लाया जाएगा। मॉडल टाउन (मालवीय नगर) स्थित फॉरेस्ट व्यू रेजीडेंसी के रहने वाले नीरज उधवानी (33) पत्नी के साथ कश्मीर घूमने गए थे।
हमले के समय पत्नी होटल में थी नीरज UAE में जॉब करते थे। करीब दो साल पहले पुष्कर के भंवर सिंह पैलेस में शादी हुई थी। बड़े भाई किशोर उधवानी सरकारी अधिकारी हैं। वे 4 दिन पहले ही जयपुर आए थे। इसके बाद तीन दिन पहले पत्नी के साथ जयपुर से कश्मीर घूमने गए थे। हमले के समय पत्नी होटल में थी। पत्नी ने ही घरवालों को फोन कर पूरे घटना की जानकारी दी थी।
उधर, नीरज की मौत की सूचना मिलते ही उनके घर रिश्तेदारों की आवाजाही शुरू हो गई। हर आंख नम है। गमगीन पिता के मुंह से बोली तक नहीं निकल रही है।
कल दोपहर में हुआ हमला हुआ था मंगलवार दोपहर पहलगाम के बैसरन घाटी में बड़ी तादाद में पर्यटक मौजूद थे। इसी दौरान आतंकवादियों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इसमें 27 लोगों की मौत हो गई। 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। मृतकों में जयपुर (राजस्थान), UP, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक शामिल हैं। नेपाल और UAE के एक-एक टूरिस्ट और 2 स्थानीय लोग भी मारे गए हैं।
जम्मू-कश्मीर में 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा अटैक के बाद ये सबसे बड़ा हमला है। पुलवामा में CRPF के काफिले पर फिदायीन हमला हुआ था, इसमें 40 जवान शहीद हुए थे। इसकी जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।
