Home » राजस्थान » जोधपुर में श्मशान घाट पर शव छोड़कर भागे लोग:धुआं के कारण मधुमक्खियों ने किया हमला; 2 घंटे बाद किया अंतिम संस्कार

जोधपुर में श्मशान घाट पर शव छोड़कर भागे लोग:धुआं के कारण मधुमक्खियों ने किया हमला; 2 घंटे बाद किया अंतिम संस्कार

जोधपुर में बुधवार सुबह ग्रामीण युवक की देह का अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट पहुंचे। वहां हांडी से निकला धुआं पास ही मधुमक्खियों के छत्ते तक जा पहुंचा। धुएं से मधुमक्खियां उड़ने लगीं और लोगों पर हमला कर दिया। देखते ही देखते श्मशान घाट पर अफरा-तफरी मच गई।

लोगों को मौके से भागकर जान बचानी पड़ी। कुछ ने मच्छरदानी और पॉलिथीन से मधुमक्खियों से अपना बचाव किया। करीब 2 घंटे बाद स्थिति सामान्य होने पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। घटना ओसियां के निकटवर्ती खिंदाकोर देवराज नगर की है। युवक की मौत मंगलवार रात को हुई थी।

मधुमक्खियों के हमले से श्मशान घाट पर अफरा-तफरी

  • गर्मी से युवक की मौत: खिंदाकोर दादोसा की ढाणी निवासी श्रवणसिंह भाटी ने बताया- देवराज नगर निवासी जेठूसिंह के पुत्र देवीसिंह (21) का मंगलवार को निधन हो गया। खेती-बाड़ी और भेड़-बकरी चराने वाले देवीसिंह की गर्मी के कारण तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
  • मधुमक्खियों का हमला, कई लोग पहुंचे अस्पताल: श्रवणसिंह ने बताया- बुधवार सुबह करीब 10 बजे श्मशान घाट पर पहुंची शव यात्रा के दौरान अंतिम संस्कार की हांडी का धुआं पास के मधुमक्खियों के छत्ते तक पहुंच गया। मधुमक्खियों ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिससे धनेसिह राठौड़, हरिसिंह राठौड़, आईदानसिंह भाटी समेत कई लोगों को मधुमक्खी काटने से अस्पताल ले जाना पड़ा।
  • मच्छरदानी से किया बचाव: भाटी ने बताया-कुछ ग्रामीण पास के बाबा रामदेव मंदिर में शरण लिए, जहां नर्सिंगकर्मी अशोक ने मच्छरदानियां उपलब्ध कराईं। करीब दो घंटे बाद लोगों ने हिम्मत जुटाकर शव के पास पहुंचकर कुछ दूरी पर अंत्येष्टि की व्यवस्था कर अंतिम संस्कार किया।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines