Home » राजस्थान » बुजुर्ग महिला की हत्या करने वाली आरोपी गिरफ्तार:दूर के रिश्ते में देवरानी लगती, गहने और संपत्ति पर थी नजर

बुजुर्ग महिला की हत्या करने वाली आरोपी गिरफ्तार:दूर के रिश्ते में देवरानी लगती, गहने और संपत्ति पर थी नजर

सलूंबर जिले की तीन थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बुजुर्ग महिला की हत्या करने के मामले में उसी गांव की बुजुर्ग महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला दूर के रिश्ते में मृतका की देवरानी है। इसका मकसद मृतका के जेवर लूटना और सं​पत्ति हड़पना था।

मामला लसाड़िया उपखंड के कूण थाना क्षेत्र के धावड़ी गांव की है। वारदात को लेकर सलूंबर, गींगला और कूण थानाधिकारी की अगुवाई में 3 टीम बनाई गई थी। टीम ने घटना स्थल के आस-पास खोजबीन और गांव के लोगों व संदिग्धों से पूछताछ की। मृतका के मकान के कुछ ही दूरी पर रहने वाली हीरी बाई डांगी पर शक हुआ। वह अलग-अलग बात बनाती रही। हीरी बाई के पति की 6 महीने पहले मौत हुई थी। उसकी मृतका की संपत्ति पर नजर थी।

घर में मिला था शव, शरीर के जेवर गायब मिले धावड़ी निवासी पीथा डांगी ने बताया- उनकी भाभी मोती बाई (80) के कोई संतान नहीं थी। वह पति की मौत के बाद अकेली ही रहती थी। उन्हें अंतिम बार 2 जून को देखा गया था। तीन-चार दिन तक नहीं दिखने पर रिश्तेदारों में पता किया लेकिन कहीं नहीं मिली। उनके घर के बाहर ताला लगा था। बीते रविवार को पीथा डांगी अपनी भाभी के घर की तरफ गए तो कमरे में भयंकर बदबू आ रही थी। उन्होंने आसपास के लोगों को बताया। सूचना पर कूण थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

ताला तोड़ा तो अंदर मोती बाई का शव पड़ा था। उसके सोने की जव डोडी, कान के ओगणिया, चांदी की ​कड़ियां आदि जेवर शरीर से गायब थे। परिजनों और गांव के लोगों ने पहले ही दिन लूट के लिए हत्या की आशंका जताई थी। इसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी महिला हीरी बाई को गिरफ्तार कर लिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

आईजी कैलाश चन्द्र विश्नोई के मजबूत निर्देशन में जयपुर विकास प्राधिकरण की अवैध कालोनियों पर बड़ी कार्रवाई

न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-12 में निजी खातेदारी की करीब 11 बीघा कृषि भूमि