Home » राजस्थान » जयपुर-एयरपोर्ट पर टेक ऑफ से पहले प्लेन में आई खराबी:एयरबस का विमान रनवे से एप्रन में लौटा, तीन घंटे बाद शारजाह के लिए भरी उड़ान

जयपुर-एयरपोर्ट पर टेक ऑफ से पहले प्लेन में आई खराबी:एयरबस का विमान रनवे से एप्रन में लौटा, तीन घंटे बाद शारजाह के लिए भरी उड़ान

जयपुर एयरपोर्ट पर सोमवार को टेकऑफ से पहले एयर अरेबिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। टेकऑफ से महज कुछ देर पहले पायलट को टेक्निकल एरर की जानकारी मिली। इसके बाद पायलट ने प्लेन को रनवे से वापस एप्रन पर पहुंचाया। यहां लगभग तीन घंटे तक फ्लाइट की खराबी को ठीक किया गया। प्लेन में 180 पैसेंजर सवार थे।

दरअसल, जयपुर एयरपोर्ट से एयर अरेबिया की फ्लाइट G9 – 436 सोमवार सुबह 4 बजकर 45 मिनट पर शारजाह के लिए उड़ान भरने वाली थी। पैसेंजर को बोर्डिंग के बाद फ्लाइट में भी बैठा दिया था। फ्लाइट टेकऑफ के लिए रनवे पर भी चली गई थी।

उड़ान से महज कुछ मिनट पहले ही पायलट को फ्लाइट में तकनीकी खराबी की जानकारी मिली। इसके बाद फ्लाइट को फिर से एप्रन में लाया गया। जहां टेक्निकल एरर को ठीक किया गया।

3 घंटे बाद प्लेन ने भरी उड़ान 3 घंटे तक फ्लाइट का टेक्निकल एरर सही किया गया। इसके बाद सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर फिर से पैसेंजर्स को फ्लाइट में बैठाया गया। 7 बजकर 46 मिनट पर फ्लाइट ने शारजाह के लिए उड़ान भरी। इसके बाद फ्लाइट ने सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर शारजाह मैं सुरक्षित लैंडिंग की।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

हाईवे पर ड्राइवर्स को लूटने वाली गैंग को पकड़ा:2 युवतियां सहित 6 बदमाश गिरफ्तार,2पिस्टल,बेसबॉल के डंडे और हॉकी स्टिक बरामद- डीएसटी इनपुट पर की कार्रवाई

भीलवाड़ा की गंगापुर थाना पुलिस ने हाइवे पर लड़कियों को खड़ा कर लूटपाट करने वाली एक गैंग को पकड़ा है।इस