Home » राजस्थान » करीब 3 साल से फरार गैर इरादतन हत्या का मुख्य आरोपी सागर सिंह राजपूत गिरफ्तार

करीब 3 साल से फरार गैर इरादतन हत्या का मुख्य आरोपी सागर सिंह राजपूत गिरफ्तार

जयपुर। करौली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब तीन साल से फरार चल रहे गैर इरादतन हत्या के मुख्य आरोपी सागर सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से ही पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। आरोप है कि सागर सिंह राजपूत और उसके भाई शिव सिंह राजपूत ने मिलकर अपने ही भाई भीम सिंह की गैर इरादतन हत्या की थी और फिर चतुराई से अपराध को छिपाने के लिए अपने ही गांव के अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी थी।
एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि यह मामला 14 दिसंबर 2021 का है। परिवादी राहुल सिंह पुत्र कप्तान सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक परिवाद दायर किया। परिवाद में बताया गया कि 3 दिसंबर 2021 की रात उसका भाई भीम सिंह उर्फ लालू जब अटा से घर लौट रहे थे, तब वीरेंद्र, रविंद्र और मंजू देवी ने उन्हें अपने घर बुलाकर बेरहमी से पीटा। मारपीट के दौरान वीरेंद्र ने भीम सिंह के सिर में लाठी से गंभीर वार किया, जिससे वह बेहोश हो गया।
इसके बाद वीरेंद्र ने हमारे घर फोन कर कहा कि भीम सिंह झगड़ा कर रहा है और अगर उसे तुरंत नहीं ले गए तो जान से मार देंगे। जब हम भीम सिंह को लेने पहुंचे, तो वह दर्द से कराह रहे थे और उन्होंने वीरेंद्र द्वारा सिर में लाठी मारने और अन्य लोगों द्वारा मारपीट करने की बात कही। घर लाने के बाद भीम सिंह को सिर दर्द की दवा दी गई, जिससे उन्हें थोड़ी राहत मिली।
तीसरे दिन अचानक भीम सिंह की तबीयत बिगड़ गई और उनके मुंह से खून आने लगा। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां से जयपुर रेफर कर दिया गया। जयपुर में इलाज के दौरान सीटी स्कैन से पता चला कि उनके सिर में अंदरूनी गंभीर चोट थी। 9 दिसंबर 2021 को सुबह 4:09 बजे इलाज के दौरान भीम सिंह की मृत्यु हो गई।
मृतक भीम सिंह उर्फ लालू की गैर इरादतन हत्या में सागर सिंह राजपूत पुत्र कप्तान सिंह (30) और उसके भाई शिव सिंह राजपूत पुत्र कप्तान सिंह निवासी अजीतसिंह का पुरा, थाना सदर पर जुर्म प्रमाणित होने पर इन मुलजिमों की तलाश के आदेश दिए।
एसएचओ सदर रामदीन शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। यह टीम लगातार फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।मंगलवार 24 जून को थानाधिकारी शर्मा मय जाप्ता के साथ अजीतसिंह का पुरा इलाके में मुलजिमों की तलाश कर रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति पुलिस जाप्ता को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान सागर सिंह बताई। पुष्टि होने पर सागर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।
इस मामले का एक अन्य आरोपी शिव सिंह राजपूत अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। करौली पुलिस उसकी तलाश में लगातार जुटी हुई है।
—————-

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines