जयपुर, 16 फरवरी 2024। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विकसित भारत विकसित राजस्थान कार्यक्रम के तहत प्रदेश की 17 हजार करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण, शिलान्यास और उद्धाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने प्रदेश की सभी विधानसभाओं के लाभार्थियों को वीसी के माध्यम से संबोधित भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी अपना उद्बोधन दिया। वहीं भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी प्रदेश कार्यालय के मुख्य हाॅल में वीसी के जरिये संबोधन सुना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यालय में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, भाजपा प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, प्रदेश मंत्री पिकेंश पोरवाल, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर, महामंत्री महेंद्र सिंह पंवार, भाजपा कार्यालय प्रभारी महेश शर्मा, और पार्षद जितेंद्र श्रीमाली सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
(प्रदेश मीडिया संयोजक)
