Home » राजस्थान » मानसून फेस्ट में उमड़ी महिलाएं, देखें PHOTOS:डिप्टी सीएम दीया कुमारी भी शामिल हुईं; डीएवी कॉलेज में हुआ आयोजन

मानसून फेस्ट में उमड़ी महिलाएं, देखें PHOTOS:डिप्टी सीएम दीया कुमारी भी शामिल हुईं; डीएवी कॉलेज में हुआ आयोजन

अजमेर के डीएवी कॉलेज के खेल मैदान में अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की मातृ शक्ति की ओर से मानसून फेस्ट का आयोजन किया गया। महिलाओं के लिए, महिलाओं द्वारा, महिला सशक्तिकरण, मनोरंजन और जागरूकता के लिए आयोजित किया गया।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर राहटकर, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, राज्य मंत्री मंजू बाघमार, विधायक अनिता भदेल, राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने भी समारोह में हिस्सा लिया। प्रोग्राम में अतिथियों ने सतरंगी रंगों के गुब्बारे उड़ाए और एकजुटता का संदेश दिया गया।

फेस्ट में महिलाओं के मनोरंजन के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं हुई। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। मानसून फेस्ट में महिलाओं के साथ बच्चों के मनोरंजन का भी विशेष ध्यान रखा गया। बच्चों के विभिन्न प्रकार के झूले और 30-40 तरह की स्टॉल्स लगाई गई। यहां लगी स्टॉलों पर खाने का लुत्फ भी उठाया।

डिप्टी सीएम ने सराहना की

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं को एक जाजम पर लाने के साथ ही उनकी प्रतिभाओं को निखारते हैं और इस कार्यक्रम के माध्यम से लोकल फॉर वोकल का संदेश भी दिया गया।डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने भी उत्साहवर्धन करते हुए इस तरह के आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहां की इस तरह के कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी अहम होती है और उन्हें एक मंच प्रदान होता है, जिससे कि वह अपने आप को साबित कर सकें।

महिला अधिकारों की दी जानकारी

आयोजक व विधायक अनिता भदेल ने बताया-महिलाओं को जागरूक करने, उनके अधिकारों की जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। यहां पर महिलाओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी शिविर लगाया। साथ ही अन्य व्यवस्थाएं भी की गई।

ये विजेता

  • सास बहू में प्रथम पुरुस्कार शशि कला, राधिका कुमावत, वाशिंग मशीन
  • द्वितीय पुरुस्कार नील मित्तल, सुहानी मित्तल, साड़ी
  • माँ बेटी में प्रथम पुरुस्कार निशा बोहरा,दिव्या बोहरा वाशिंग मशीन, द्वितीय पुरुस्कार कवि गुरूमलानी, रश्मि,साड़ी
  • प्रथम पुरस्कार संजू चोपडा वाशिंग मशीन, द्वितीय पुरुस्कार मनीषा चौहान, मिक्सर ग्राइन्डर तृतीय खुशी कसौटियों, साड़ी
  • मिस ट्रेडिशनल में हर्षिता शर्मा, सर्वक्षेष्ठ ट्रेडिशनल धनुश्री, मिक्सर ग्राइन्डर, मिस ब्राइडल प्रज्ञा गोड़
  • प्रथम सोनू कवंर, वाशिंग मशीन, द्वितीय धरती असुखा, मिक्सर ग्राइन्डर, तृतीय चेतना सिसोदिया, साड़ी।
  • मिस लहरिया आरती डोटानिया, सर्वश्रेष्ठ लहरिया निकिता अग्रवाल
  • प्रथम ममता बाकोलिया, वाशिंग मशीन, द्वितीय पूर्णिमा सोनी, मिक्सर ग्राइन्डर​​​​​​​, तृतीय कीर्ति माहेश्वरी, साड़ी
  • लक्की ड्रा में प्रथम पुरस्कार 75 हजार की ई स्कूटी गोपाल ओझा को मिली
  • द्वितीय पुरुस्कार 11 हजार रुपए का नकद आशीष को मिला,तृतीय पुरुस्कार 5100 रुपए मालता को मिला

फोटोज में देखें मानसून फेस्ट…

मंच से डिप्टी सीएम दीया कुमारी, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर राहटकर, विधायक अनिता भदेल ने गुब्बारे उड़ाकर शुभारम्भ किया।
मंच से डिप्टी सीएम दीया कुमारी, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर राहटकर, विधायक अनिता भदेल ने गुब्बारे उड़ाकर शुभारम्भ किया।
स्टॉलों पर महिलाओं ने जमकर खरीदारी की।
स्टॉलों पर महिलाओं ने जमकर खरीदारी की।
लहरिया उत्सव में मंच पर महिलाओं ने प्रजेंटेशन दिया।
लहरिया उत्सव में मंच पर महिलाओं ने प्रजेंटेशन दिया।
प्रस्तुतियों ने मन मोहा, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
प्रस्तुतियों ने मन मोहा, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
काउन्टर पर रजिस्ट्रेशन के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही।
काउन्टर पर रजिस्ट्रेशन के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही।
विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।
विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।
स्टालों पर हैंडमेड कपड़ों की खरीदारी की गई।
स्टालों पर हैंडमेड कपड़ों की खरीदारी की गई।
महिलाओं की चेयर रेस भी हुई, जिसमें उन्होंने उत्साह से भाग लिया।
महिलाओं की चेयर रेस भी हुई, जिसमें उन्होंने उत्साह से भाग लिया।
महिलाओं ने ऊंट गाड़ी पर बैठ कर आनंद लिया।
महिलाओं ने ऊंट गाड़ी पर बैठ कर आनंद लिया।
महिलाओं ने डांस के साथ खाने का लुत्फ उठाया।
महिलाओं ने डांस के साथ खाने का लुत्फ उठाया।
झूलों पर बच्चों व महिलाओं ने जमकर आनन्द लिया।
झूलों पर बच्चों व महिलाओं ने जमकर आनन्द लिया।
बच्चों व महिलाओं के लिए यहां खाने-पीने के साथ झूलों का आनंद लिया।
बच्चों व महिलाओं के लिए यहां खाने-पीने के साथ झूलों का आनंद लिया।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण:सवाई माधोपुर में जनसुनवाई की; बनास नदी में डूबे युवक और बुजुर्ग के शव मिले

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को सवाई माधोपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। सीएम ने अतिवृष्टि से