Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर में कुएं में गिरने से युवती की मौत:150 फीट गहरे कुएं में 40 फीट पानी भरा था, 2 घंटे की मशक्कत के बाद शव निकाला

जयपुर में कुएं में गिरने से युवती की मौत:150 फीट गहरे कुएं में 40 फीट पानी भरा था, 2 घंटे की मशक्कत के बाद शव निकाला

जयपुर में कुएं में गिरने से युवती की मौत हो गई। सुबह करीब 9 बजे परिजनों को युवती के कुएं में गिरने की जानकारी मिली थी। 11 बजे सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। इसके 2 घंटे बाद शव को बाहर निकालकर परिजनों को सौंप दिया गया। घटना बगरू थाना इलाके में पीपलियावास की है।

परिवार ने बताया- आज सुबह युवती पूजा चौधरी खेत की तरफ आई थी। इस के बाद उसे किसी ने नहीं देखा। इस पर लोगों ने सम्भावना जताई की पूजा कुएं में गिर गई होगी। कुएं में लाइट डाल कर देखा तो कुछ दिखाई दिया। इस के बाद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद लड़की रिकवर हुई।
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद लड़की रिकवर हुई।

कुएं की गहराई 150 फीट से अधिक थी

आईसी थाना सुनील गोदारा ने बताया- पीपलियावास में आज सुबह गांव की एक लड़की पूजा चौधरी (23) के कुएं में गिरने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। साथ ही सिविल डिफेंस को भी मौके पर बुलाया गया। खेत में बने हुए कुएं की गहराई करीब 150 फीट से अधिक है। कुएं में करीब 40 फीट से अधिक पानी भरा हुआ है। सिविल डिफेंस के युवकों ने सूझबूझ से दिखाकर रेस्क्यू शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद लड़की रिकवर हुई। इसके बाद उसे बाहर निकाला गया।

दो साल पहले पढ़ाई छोड़ दी थी

परिवार ने बताया- पूजा ने दो साल से पढ़ाई छोड़ रखी थी। पीड़ित परिवार से रिपोर्ट लेकर आगे की जांच की जाएगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

धौलपुर में साइबर ठगी का एक आरोपी गिरफ्तार:ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का झांसा देकर खुलवाता था खाता, ठगी की रकम डलवाते थे

धौलपुर साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव के