Home » राजस्थान » नगर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के शौर्य के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित

नगर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के शौर्य के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित

डीग, । गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने शुक्रवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम और शौर्य के सम्मान में नगर में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। यह तिरंगा यात्रा डीग चुंगी से शुरू होकर मोरी मोहल्ला, मेन बाजार, जलेबी चौक, मेला ग्राउंड से होते हुए अलवर चौराहे पर समाप्त हुई।

गृह राज्य मंत्री बेढ़म ने कहा कि भारतीय सैन्य शक्ति ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी ठिकानों को नेस्तनाबूत करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश जो पहले भारत को आंख उठाकर देखा करते थे वो आज भारत के खिलाफ किसी भी प्रकार का दुस्साहस करने से कतराते है। उन्होंने कहा कि नगर में आयोजित यह 1 किलोमीटर लंबी जन सैलाब यात्रा भारतीय सेना के सम्मान में निकाली गई है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार और भारतीय सेना के साथ भारत के लोग कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। आज इस राष्ट्र गौरव तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम पूरे देश को यह संदेश देना चाहते हैं कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, यह हमारे शौर्य, बलिदान और अस्मिता का प्रतीक है। जब यह तिरंगा लहराता है, तो हर भारतवासी की छाती गर्व से चौड़ी हो जाती है।

इस अवसर पर श्री बेढ़म ने कहा कि हम सभी ने बीते दिनों में देश का सामर्थ्य और उसका संयम, और हर नागरिक के हृदय में उठता राष्ट्रभक्ति का वह ज्वार प्रत्यक्ष देखा हैं। आज जब हम हमारे जवानों के शौर्य को समर्पित तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जयघोष कर रहे हैं, तो हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि यह सिर्फ़ सेना ही नहीं बल्कि भारत की हर मां, बहन और बेटी की जीत है। यही नारीशक्ति राष्ट्र की अदृश्य शक्ति बनकर, सैनिकों के हौसले की सबसे ऊँची पराकाष्ठा बन गई। जिस प्रकार हमारी सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, वह इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा। यह ऑपरेशन केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं थी, यह उन माताओं के, बहनों के सिंदूर की रक्षा की प्रतिज्ञा थी, जिनके बेटे सरहद पर तिरंगे की रक्षा में मुस्तैदी से तैनात हैं। आज हम सभी भारत माता की रक्षा में दिन-रात समर्पित हमारी थल सेना, वायु सेना, नौसेना, बीएसएफ, अर्धसैनिक बलों और हमारी खुफिया एजेंसियों को, हमारे वैज्ञानिकों को नमन करते हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

दूध डेयरी से नकली पनीर बेचने वाले गिरफ्तार:मेवात से जयपुर सप्लाई करने वाले 3 लोगों को भी पकड़ा, नकली पनीर जब्त

जयपुर में नकली पनीर सप्लाई और खरीदकर बेचने वाले कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 3 सप्लाई