Home » राजस्थान » स्वतंत्रता दिवस पर राजस्थान पुलिस ने सेवा पदक प्रदान करने की करी घोषणा:राजीव शर्मा

स्वतंत्रता दिवस पर राजस्थान पुलिस ने सेवा पदक प्रदान करने की करी घोषणा:राजीव शर्मा

राज्य सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर राजस्थान पुलिस के चयनित अधिकारियों एवं कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य,निष्ठा,अनुकरणीय सेवा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उल्लेखनीय योगदान हेतु ‘राजस्थान पुलिस सेवा पदक’ से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।पुलिस सेवा पदक आगामी वर्ष राजस्थान पुलिस दिवस परेड के अवसर पर प्रदान किए जाएंगे।

राजस्थान महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि इस वर्ष विभिन्न जिलों,इकाइयों एवं शाखाओं से कुल 90 पुलिस अधिकारियों कर्मियों का चयन किया गया है।यह चयन उनके द्वारा किए गए साहसिक कार्यों,अपराध नियंत्रण, जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पुलिस सेवा में दीर्घकालीन उत्कृष्ट योगदान के आधार पर किया गया है।

इन अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगा पुलिस सेवा पदक

राजस्थान पुलिस सेवा पदक से सम्मानित किए जाने वाले 90 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों में पुलिस निरीक्षक चक्रवर्ति सिंह भाटी,परवेज आलम सैयद, भरत योगी कम्पनी कमाण्डर वीना कुमारी,संजय चौहान,बाबू लाल चौधरी, प्लाटून कमाण्डर हनुवन्त सिंह,बृजराज सिंह,शिवचरण मीना,उप निरीक्षक गंगजीत सिंह,रामजी लाल,राजकुमार, हंसपाल सिंह राजपूत,देवी सिंह,जगदीश सिंह,सहायक उप निरीक्षक पुरूषोतम शर्मा,गिर्राज प्रसाद गुप्ता,दयानन्द शर्मा, उदय लाल शर्मा,किशन लाल सालवी, रणवीर सिंह राठौर,प्रताप सिंह चाहर, पूरदान देवल,संजय शर्मा,भैरू सिंह चौधरी,मोहम्मद हनीफ,अनिल कुमार शर्मा,उगाराम,विजय कुमार मीना, अशीष कुमार शर्मा,भूपेन्द्र सिंह हाडा शामिल हैं।इसी प्रकार हैड कानिस्टेबल मालम सिंह,अमर सिंह मीणा,महादेव प्रसाद,बाबू लाल,बृजराज सिंह,मंगेज सिंह,मूलचन्द,प्रेमसिंह,रमेश चन्द्र,झाबर सिंह शेखावत,झाबरमल,ओमप्रकाश जाट,मनोज कुमार जाट,अशोक कुमार, रामकरण,देवेन्द्र सिंह राठौड,सुरेश कुमार यादव,सुरेश कुमार,राजेन्द्र कुमार, तेजराज शर्मा,रघुवीर सिंह,सुखवीर सिंह, कुन्दन लाल राठौर,महेन्द्र सिंह,गिरधारी सिंह शेखावत,शियाराम शर्मा,शभुप्रताप सिंह सोलकी,कुलवीर सिंह,हिम्मत सिंह राठौर,रामचरण सिंह,मुकेश कुमार, सत्यनारायण शर्मा,हेमन्त शर्मा,कपिल गर्वे,प्रताप सिंह,प्रेम सिंह राठौर,सुभाष चन्द सैनी,रणजीत बलाई,रामसिंह, कानिस्टेबल महावीर सिंह,भीम सिंह, बलरंग लाल,करणी सिंह,हिम्मताराम, रामप्रकाश,महेन्द्र कुमार,राजवीर सिंह, अनिता देवी,सीताराम,देवेन्द्र सिंह, विजेन्द्र शर्मा,नरेश कुमार,शिवकिशोर, नरेन्द्र सिंह,लालचन्द्र शर्मा,दीपक कुमार गुप्ता,योगेन्द्र सिंह राजावत,सतवीर सिंह, राजेन्द्र सिंह को भी पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा।

महानिदेशक पुलिस राजीव शर्मा ने सभी चयनित अधिकारियों/कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान राजस्थान पुलिस के गौरव और अनुशासन की पहचान है।साथ ही शर्मा ने उम्मीद जताई कि सभी पदक प्राप्तकर्ता भविष्य में भी कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ जनता की सेवा करते रहेंगे।पदक वितरण का औपचारिक कार्यक्रम आगामी वर्ष में राजस्थान पुलिस दिवस परेड के अवसर पर आयोजित किया जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

राजस्थान यूनिवर्सिटी में पुलिस ने जबरन तुड़वाई भूख हड़ताल:अनशन पर बैठे छात्रनेता को उठाकर ले गए, बोले- आंदोलन जारी रहेगा

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। छात्र नेता शुभम रेवाड़ पिछले चार दिनों