Home » राजस्थान » चूरू में भू-माफिया पार्षद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चूरू में भू-माफिया पार्षद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेज़ और जाली मुख्तारनामा तैयार करने के आरोप में राजगढ़ नगर पालिका के पार्षद महेंद्र दिनोदिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पार्षद पर भू-माफियाओं के साथ मिलकर धोखाधड़ी और जाली दस्तावेज़ बनाने का आरोप है।

ज़िला पुलिस अधीक्षक चूरू जय यादव ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब राजेश कुमार नामक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।राजेश के अनुसार,राजगढ़ कस्बे में 3600 गज की एक ज़मीन है,जिसका पट्टा चंदूराम मोती रामाणी के नाम पर है।

शिकायत में बताया गया कि आरोपी संगीता,बनवारी लाल,मंगतूराम और राधेश्याम निवासी वार्ड नंबर 14 राजगढ़ ने मिलकर इस ज़मीन के लिए फर्जी और जाली दस्तावेज़ तैयार किए।साथ ही उन्होंने इन जाली कागज़ातों के आधार पर 6 जनवरी 2016 को एक जाली बैयनामा (बिक्रीनामा) भी बनवा लिया।

राजेश कुमार को तब इस धोखाधड़ी का पता चला जब उन्हें जानकारी मिली कि आरोपी बनवारी लाल इसी जाली बैयनामा के आधार पर ज़मीन का पट्टा बनवाने की कोशिश कर रहा है।तुरंत कार्रवाई करते हुए राजेश ने 6 अक्टूबर 2023 को नगर पालिका में आपत्ति दर्ज कराई।इसके बाद आरोपियों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया कि वे किसी भी हालत में पट्टा बनवाकर ही रहेंगे।

पार्षद की मिलीभगत आई सामने

पुलिस की गहन जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।यह पता चला कि आरोपी बनवारी के नाम पर रजिस्ट्री कराने वाली संगीता ने जो कुर्सीनामा (वंशज प्रमाण पत्र) नगर पालिका में पेश किया था,उसे तत्कालीन वार्ड पार्षद तीर्थराज ने सत्यापित किया था।तीर्थराज ने बताया कि उन्होंने यह दस्तावेज़ पार्षद महेंद्र दिनोदिया के कहने पर सत्यापित किया था।महेंद्र ने न केवल संगीता के कुर्सीनामे को अपनी मोहर और हस्ताक्षर से प्रमाणित किया,बल्कि उसकी फोटोकॉपी भी दी थी।

जांच में यह भी स्पष्ट हो गया कि महेंद्र दिनोदिया ने मनोज नामक एक अन्य आरोपी के साथ मिलकर जाली दस्तावेज़ बनाए और राजेश से बेईमानी से 11 लाख की धोखाधड़ी की।इस पूरे षड्यंत्र में महेंद्र की भूमिका मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सामने आई है।पुलिस ने आरोपी महेंद्र के पास से मनोज द्वारा तैयार किया गया मूल घोषणा पत्र भी जब्त किया है,जिसे मनोज ने जाली मुख्तारनामा रद्द कराने के लिए बनाया था।

संपत्ति से जुड़े अपराधों और भू-माफियाओं पर नकेल कसने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरीलाल और सहायक पुलिस अधीक्षक अभिजीत पाटिल के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई की।राजगढ़ पुलिस थाना टीम ने आरोपी महेंद्र दिनोदिया (59) निवासी वार्ड नंबर 18,राजगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महेंद्र का पीसी रिमांड प्राप्त कर पूछताछ जारी रखी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जयपुर पुलिस ने इनामी डकैत को किया अरेस्ट:पिस्तौल के दम पर लूटे थे 60 लाख, 4 राज्यों में छिपकर काटी फरारी

जयपुर की मुरलीपुरा पुलिस ने दस हजार रुपए के इनामी डकैत को अरेस्ट किया है। पिस्तौल के दम पर गैंग