Home » राजस्थान » जयपुर में नाहरगढ़ की पहाड़ी पर मिला नर कंकाल:शरीर का 70 फीसदी हिस्सा जानवर खा गए, 100 फीट गहरी खाई में पड़ा था शव

जयपुर में नाहरगढ़ की पहाड़ी पर मिला नर कंकाल:शरीर का 70 फीसदी हिस्सा जानवर खा गए, 100 फीट गहरी खाई में पड़ा था शव

जयपुर में नाहरगढ़ की पहाड़ियों पर आज एक नर कंकाल मिला। जो करीब 100 फीट गहरी खाई में पड़ा था। घूमने पहुंचे युवकों ने पुलिस को इसकी सूचना पुलिस को दी। कंकाल करीब 1 महीने पुराना बताया जा रहा है, जिसके शरीर का 70 फीसदी हिस्सा जानवर खा चुके थे।

एडिशनल डीसीपी नॉर्थ बजरंग सिंह शेखावत ने बताया- नाहरगढ़ इलाके में नरसिंह कॉलोनी के पास पहाड़ी पर सुबह घूमने पहुंचे युवकों ने खाई में नर कंकाल होने की जानकारी दी। इस पर टीम को मौके पर भेजकर चैक किया गया। इसके बाद सिविल डिफेंस और एफएसएल की टीम को भी जानकारी दी गई। इसके बाद मौके से नर कंकाल को रिकवर कर सबूत जुटाए गए।

पुलिस कपड़ों से मृतक की पहचान करने में जुटी है।
पुलिस कपड़ों से मृतक की पहचान करने में जुटी है।

कपड़ों से पहचान की कोशिश की जा रही

बजरंग सिंह शेखावत ने बताया- कंकाल के कपड़ों से पहचान की जा रही है। इसमें पेंट, शर्ट, नए जूते के आधार पर प्रयास किया जा रहा है। अगर मृतक किसी के साथ पहाड़ी पर गया था तो साथ वालों ने पुलिस को मिसिंग होने की जानकारी दी होगी। इसी बात को चैक कराया जा रहा है। नाहरगढ़ और ब्रह्मपुरी थाना पुलिस इस पर काम कर रही है। अभी तक किसी भी प्रकार की कोई जानकारी सामने नहीं है। डीएनए लेकर आगे की जांच शुरू की जाएगी।

कंकाल पर कपड़ों के साथ कुछ सामान भी मिला है।
कंकाल पर कपड़ों के साथ कुछ सामान भी मिला है।

शरीर का 70 फीसदी हिस्सा जानवर खा चुके

एडिशनल डीसीपी नॉर्थ बजरंग सिंह शेखावत ने बताया- नर कंकाल का 70 प्रतिशत मांस जंगली जानवर खा चुके थे। मौके पर सिर्फ खोपड़ी, दांत, पैर-हाथ की हड्डियां, जींस, शर्ट और जूते मौके से मिले हैं। डॉक्टरों की टीम ने नर कंकाल की जांच कर ली है। इस के बाद मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जयपुर में नाहरगढ़ की पहाड़ी पर मिला नर कंकाल:शरीर का 70 फीसदी हिस्सा जानवर खा गए, 100 फीट गहरी खाई में पड़ा था शव

जयपुर में नाहरगढ़ की पहाड़ियों पर आज एक नर कंकाल मिला। जो करीब 100 फीट गहरी खाई में पड़ा था।