Home » राजस्थान » विश्वराज सिंह बोले- मेवाड़ में राज केवल मेवाड़ का रहा:NCERT किताब में गलत नक्शे पर कहा- इतिहास केवल विषय नहीं, ये गलतियां हमारी पहचान से खिलवाड़

विश्वराज सिंह बोले- मेवाड़ में राज केवल मेवाड़ का रहा:NCERT किताब में गलत नक्शे पर कहा- इतिहास केवल विषय नहीं, ये गलतियां हमारी पहचान से खिलवाड़

NCERT की 8वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की किताब में छपे नक्शे में मेवाड़ सहित सभी 19 रियासतों को मराठा साम्राज्य में दिखाने को लेकर नाथद्वारा से भाजपा विधायक और मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ ने कहा- यह गलत नक्शा है। मेवाड़ में राज केवल मेवाड़ का रहा है। मंत्री जी से बात कर इसे ठीक कराने को कहा है।

उदयपुर में मीडिया से बात करते हुए विश्वराज सिंह ने कहा- इस प्रकार की विकृतियां आने वाली पीढ़ियों को भ्रमित करेंगी। उनके सांस्कृतिक उत्तराधिकार की समझ पर प्रतिकूल असर डालेंगी। इतिहास केवल विषय नहीं, बल्कि हमारी आत्मा का आईना है। इसे बार-बार विकृत करना, हमारी पहचान से खिलवाड़ करना है।

नक्शे में मराठा साम्राज्य को कोल्हापुर से उत्तर में पेशावर और कटक तक दर्शाया है। इसमें जैसलमेर, मेवाड़ आदि को भी मराठा साम्राज्य में दिखाया गया है।
नक्शे में मराठा साम्राज्य को कोल्हापुर से उत्तर में पेशावर और कटक तक दर्शाया है। इसमें जैसलमेर, मेवाड़ आदि को भी मराठा साम्राज्य में दिखाया गया है।

इतिहास के साथ गंभीर छेड़छाड़ की

विश्वराज सिंह ने कहा- मेवाड़ और राजस्थान से हम सब वाफिक हैं। मेवाड़ में राज केवल मेवाड़ का रहा है। अंग्रेज, मुगल या मराठा इनके नाम से शासन नहीं चला है। शासन मेवाड़ का ही रहा है।

विश्वराज सिंह ने इतिहास के साथ गंभीर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- यह ऐतिहासिक तथ्यों का घोर उल्लंघन है। मेवाड़ सदियों तक स्वतंत्र रहा। मुगलों से लेकर हर बाहरी हस्तक्षेप के विरुद्ध अपने स्वाभिमान और स्वाधीनता की रक्षा की।

गलती को सुधारने की मांग की

विश्वराज सिंह ने कहा- मैंने मंत्री से बातचीत कर कहा कि इसमें सुधार करना चाहिए। शिक्षा को संजीदगी से लेना चाहिए। स्कूलों में तथ्यों के साथ बच्चों की भावना बनती है। ऐसे में तथ्य सही होने चाहिए। शिक्षा मंत्रालय और NCERT से इस त्रुटि को तुरंत सुधारने की मांग की है। यह भी कहा- इतिहास को तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर प्रस्तुत किया जाना चाहिए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

मौज-मस्ती के लिए चुराने लगे व्हीकल, दो गिरफ्तार:CCTV फुटेज खंगालकर दी दबिश, 7 बाइक और एक स्कूटी बरामद

जयपुर पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को अरेस्ट किया है। CCTV फुटेज के आधार पर पकड़े दोनों बदमाश मौज-मस्ती